दर्शन एवं अभ्यास

आध्यात्मिक परिवर्तन के उपकरण

आध्यात्मिक परिवर्तन की प्रक्रिया कई पड़ावों से होकर गुजरती है और ये प्रक्रिया कुछ उपकरणों से सुसज्जित होती है। ये उपकरण नलसाजी (प्लम्बिंग) की तरह काम करते हुए, पहचान की सभी परतों को दूर कर, चेतना की सर्वोच्चता के रूप में स्वयं की अभिव्यक्ति करते हैं।

गुरुदेव के आध्यात्मिक नुस्खे के तीन उपकरण

  1. ऊर्जा स्थिरीकरण के लिए गुण
  2. ऊर्जा सक्रिय करने के लिए मंत्र
  3. ऊर्जा गुणन के लिए सेवा

यदि आप इस प्रक्रिया का प्रयोग प्रवीणता से नहीं करते हैं तो परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरा करना मुश्किल है। उपयुक्त उपकरण केवल उतने ही उपयोगी होते हैं जितना कि उन्हें चलाने के लिए ज्ञान। गुरुदेव हमारे प्रति बहुत सहज थे। जब उन्होंने हमें उड़ना सिखाया, तो उन्होंने ऊंचाई और गति मापने के यंत्रों का नियंत्रण हमारे हाथों में दे दिया। हालांकि एक वायु यातायात नियंत्रक की भांति उन्होंने ने उड़ान भरने से लेकर जमीन पर उतरने तक, हमारा सम्पूर्ण मार्गदर्शन किया।